MP Education Online

विध्यालयीन शिक्षा को समर्पित

Monday, August 3, 2020

शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश हेतु आवेदन 2019-20


ज्ञानोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन प्रारम्भ

अनुसूचित जाति कल्याण विभागमध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के 10 संभागीय मुख्यालयों इंदौरभोपालउज्जैनग्वालियरसागरजबलपुररीवाहोशंगाबादशहडोल एवं चंबल(Morena) में शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों शैक्षणिक सत्र 2019-20 हेतु कक्षा टी एवं कक्षा वी में प्रवेश हेतु 20 फरवरी 2019 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं -
1. शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ पाठ्येत्तर गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
2. विद्यालय में निःशुल्क आवासीय व्ययस्थागणवेश एवं पाठ्य सामग्री तथा कम्प्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था निःशुल्क है।
3. शासन द्वारा निर्धारित दर पर छात्र-छात्राओं को मासिक शिष्यवृत्ति एवं पोषण आहार भत्ता प्रतिमाह दिया जाता हैजिसके आधार पर निःशुल्क भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।

Reservation in admission:-
अनुसूचित जाति = 90%
सामान्य/OBC/ST (BPL) = 10%

प्रवेश हेतु उपलब्ध सीट संख्या -

कक्षा टी (Gyanodaya Vidhyalaya Class 6th)
कुल सीट - 40 बालक, 40 बालिका =80
·                     अनुसूचित जाति - 36 बालक, 36 बालिका =72
·                     अन्य वर्गों के गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले - बालक, 4 बालिका = 8

कक्षा वी (Gyanodaya Vidhyalaya Class 9th)
कुल सीट - 20 बालक, 20 बालिका =40
·                     अनुसूचित जाति - 18 बालक, 18 बालिका = 36
·                     अन्य वर्गों के गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले - बालक, 2 बालिका = 4

ज्ञानोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु पात्रता -

1.छात्र-छात्रा का मध्यप्रदेश को मूल निवासी होना चाहिए।
2. छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु पूर्व कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा समतुल्य ग्रेड होना अनिवार्य है।

प्रवेश परीक्षा -
प्रवेश परीक्षा प्रत्येक शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में दिनांक 24 फरवरी 2019 को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। प्रवेश हेतु प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम तीन विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्राथमिकता क्रम दे सकता है।

प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन 
आवेदन पत्र किसी भी शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में अंतिम तिथि के पूर्व जमा किया जा सकता हैविभाग द्वारा जारी आवेदन पत्र का प्रारूप आगे दिया जा रहा हैजिसे डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ -

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 20 फरवरी 2019
*परीक्षा आयोजन तिथि - दिनांक 24 फरवरी 2019
*परीक्षा का स्थान एवं समय - सभी शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों पर दोपहर 12 बजे 
*परीक्षा परिणाम - चयन सूची का प्रकाशन दिनांक 08 मार्च 2019

आवेदन पत्र का प्रारूप – 


No comments:

Post a Comment