MP Education Online

विध्यालयीन शिक्षा को समर्पित

Saturday, January 15, 2022

शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन 2022-23


अनुसूचित जाति विकास विभाग
मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के 10 संभागीय मुख्यालयों
 इंदौरभोपालउज्जैनग्वालियरसागरजबलपुररीवाहोशंगाबादशहडोल एवं चंबल(मुरैना) में शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विशिष्ट विद्यालयों शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु कक्षा टी में प्रवेश हेतु 05 फरबरी 2022 तक आवेदन किए जा सकते हैं।


शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं -
1. शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ पाठ्येत्तर गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
2. विद्यालय में निःशुल्क आवासीय व्ययस्थागणवेश एवं पाठ्य सामग्री तथा कम्प्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
3. शासन द्वारा निर्धारित दर पर छात्र-छात्राओं को मासिक शिष्यवृत्ति एवं पोषण आहार भत्ता प्रतिमाह दिया जाता हैजिसके आधार पर निःशुल्क भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।

प्रवेश में आरक्षण:-
अनुसूचित जाति (SC)= 90%
सामान्य/OBC/ST (BPL) = 10%

**प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में स्वीकृत सीट का 3% दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु आरक्षित रहेगा , दिव्यांग विद्यार्थी उपलब्ध न होने पर उक्त सीट अन्य पात्र विद्यार्थियों द्वारा भरी जा सकेंगी .

प्रवेश हेतु उपलब्ध सीट संख्या -
कक्षा टी (Class 6th) कुल सीट - 80 (40 बालक+40 बालिका)
·  अनुसूचित जाति - कुल सीट 72 (36 बालक+36 बालिका)
·   अन्य वर्गों के गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले - कुल सीट 8 (बालक+बालिका)
**उक्त सीट संख्या परिवर्तनीय है 

चयन प्रक्रिया - 

1. प्रवेश हेतु प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम तीन विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्राथमिकता क्रम दे सकता है।विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक एवं उनके द्वारा अंकित प्राथमिकता क्रम के आधार पर विद्यालय आवंटित किये जायेंगे |
2. मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरूद्ध चयन के पात्र होंगे  
 
ज्ञानोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु पात्रता -
1.छात्र-छात्रा का मध्यप्रदेश को मूल निवासी होना चाहिए।
2. छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु पूर्व कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा समतुल्य ग्रेड होना अनिवार्य है।

प्रवेश परीक्षा -
प्रवेश परीक्षा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 27 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। 

प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन 

कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र 15 जनवरी 2022 को दोपहर 11:00 बजे से से 05 फरवरी 2022 को शाम 05:00 बजे तक https://www.tribal.mp.gov.in/ पर भरे जा सकेंगे 


परीक्षा शुल्क -
कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क अथवा परीक्षा शुल्क देय नहीं होगा 

महत्वपूर्ण तिथियाँ -
आवेदन पत्र जमा करने की तिथि - 15 जनवरी 2022 को दोपहर 11:00 बजे से 05 फरवरी 2022 को शाम 05:00 बजे तक
*प्रवेश पत्र जारी होने का दिनांक -20 फरवरी 2022 प्रातः 10:00 बजे से परीक्षा दिनांक तक 
*परीक्षा आयोजन तिथि - 27 फरवरी 2022
*परीक्षा का स्थान एवं समय - सम्बन्धित जिला मुख्यालय पर  प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक 

**यहाँ प्रदर्शित सम्पूर्ण जानकारी केवल सूचनार्थ है सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं विस्तृत जानकारी हेतु विभाग की वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/ से जानकारी प्राप्त  करें**

No comments:

Post a Comment