अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के 10 संभागीय मुख्यालयों इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, जबलपुर, रीवा, होशंगाबाद, शहडोल एवं चंबल(Morena) में शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु कक्षा 6 टी एवं कक्षा 11 वी में प्रवेश हेतु 29 अगस्त 2021 तक आवेदन किए जा सकते हैं।
शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं -
1. शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ पाठ्येत्तर गतिविधियों का संचालन किया जाता है।
2. विद्यालय में निःशुल्क आवासीय व्ययस्था, गणवेश एवं पाठ्य सामग्री तथा कम्प्यूटर प्रशिक्षण की व्यवस्था निःशुल्क है।
3. शासन द्वारा निर्धारित दर पर छात्र-छात्राओं को मासिक शिष्यवृत्ति एवं पोषण आहार भत्ता प्रतिमाह दिया जाता है, जिसके आधार पर निःशुल्क भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।
प्रवेश में आरक्षण:-
अनुसूचित जाति (SC)= 90%
सामान्य/OBC/ST (BPL) = 10%
**प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक कक्षा में स्वीकृत सीट का 6% दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु आरक्षित रहेगा , दिव्यांग विद्यार्थी उपलब्ध न होने पर उक्त सीट अन्य पात्र विद्यार्थियों द्वारा भरी जा सकेंगी .
प्रवेश हेतु उपलब्ध सीट संख्या -
कक्षा 6 टी (Class 6th)
कुल सीट - 40 बालक, 40 बालिका =80
· अनुसूचित जाति - 36 बालक, 36 बालिका =72
· अन्य वर्गों के गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले - 4 बालक, 4 बालिका = 8
कक्षा 11 वी (Class 11th) संकाय- गणित, विज्ञान, वाणिज्य
कुल सीट - 20 बालक, 20 बालिका =40
· अनुसूचित जाति - 18 बालक, 18 बालिका = 36
· अन्य वर्गों के गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले - 2 बालक, 2 बालिका = 4
**उक्त सीट संख्या परिवर्तनीय है
**प्रवेश हेतु प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम तीन विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्राथमिकता क्रम दे सकता है।
ज्ञानोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु पात्रता -
1.छात्र-छात्रा का मध्यप्रदेश को मूल निवासी होना चाहिए।
1.छात्र-छात्रा का मध्यप्रदेश को मूल निवासी होना चाहिए।
2. छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु पूर्व कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा समतुल्य ग्रेड होना अनिवार्य है।
प्रवेश परीक्षा -
प्रवेश परीक्षा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 05 सितम्बर 2021को आयोजित की जाएगी।
प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन –
आवेदन पत्र 14 अगस्त 2021 को दोपहर 12:00 बजे से से 29 अगस्त 2021 को रात्रि 12:00 बजे तक https://www.tribal.mp.gov.in/ पर भरे जा सकेंगे
महत्वपूर्ण तिथियाँ -
* आवेदन पत्र जमा करने की तिथि - 14 अगस्त 2021 से 29 अगस्त 2021
*ऑनलाइन आवेदन में त्रुटी सुधार का कार्य - 25 अगस्त 2021 से 30 अगस्त 2021
*प्रवेश पत्र जारी होने का दिनांक -31 अगस्त 2021 से 05 सितम्बर 2021
*परीक्षा आयोजन तिथि - 05 सितम्बर 2021
*परीक्षा का स्थान एवं समय - सम्बन्धित जिला मुख्यालय
कक्षा 6 वीं - सांय 03 बजे से 05 बजे तक
कक्षा 11वीं - प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक
No comments:
Post a Comment